उत्तराखंड:दो पक्षों में बवाल हुई फायरिंग दो लोगों की मौत, कई घायल पुलिस बवाल पर का पाया काबू-देखे बवाल-VIDEO

संत रविदास जंयती की शोभयात्रा और भंडारे के बाद दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने अवैध हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। जबकि गांव के पास खेत में एक व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है।
रुड़की में संत रविदास जयंती की शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसने पूरे घटनाक्रम की भयावह तस्वीर साफ कर दी है। इसके आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है।
वीडियो में गांव की गलियों में पथराव, ताबड़तोड़ फायरिंग और अफरा-तफरी साफ देखी जा सकती है। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। इसी हिंसा में 20 वर्षीय आनंद की गोली लगने से मौत हो गई है।
जबकि चार अन्य घायल हो गए। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि कैसे शोभायात्रा के बाद हालात अचानक बेकाबू हो गए। गोली चलने की आवाजों से पूरा गांव दहल उठा और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। घटना बिनारसी गांव की है।
यह पूरी घटना रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिनारसी गांव में हुई। रविवार को संत रविदास जयंती के मौके पर गांव में शोभायात्रा निकाली जा रही थी। शोभायात्रा के दौरान गांव में भारी संख्या में लोग मौजूद थे।इसी दौरान किसी बात को लेकर शोभायात्रा में शामिल दलित समाज के दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। शुरुआत में मामला शांत कराने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पहले दोनों ओर से पथराव हुआ और इसके बाद फायरिंग शुरू हो गई। गोलियां चलने से गांव में अफरा-तफरी मच गई।
फायरिंग में एक युवक को गोली लगी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना में दो अन्य युवकों के भी गोली लगने की सूचना है। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया हैफायरिंग के बाद आक्रोशित लोगों ने गोली चलाने के आरोपी युवक के घर पर तोड़फोड़ की। घर में आगजनी की भी सूचना सामने आई है। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की पुष्टि और जांच कर रही है। मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स किसी तरह से घटना पर काबू पाया है फिलहाल पुलिस पूरे घटना के आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे