युवक को दफनाने की हो रही थी तैयारी हत्या की सूचना पर पुलिस ने शव को लिया कब्जे में।

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर – रुद्रपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक युवक को उसके परिजन दफनाने को ले जा रहे थे इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी कि युवक की हत्या की गई है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । बताया जा रहा है कि आदर्श कालोनी रुद्रपुर निवासी युवक ट्रक चालक की जफर अली की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई इसके बाद परिजन शव दफनाने की तैयारियां में जुट हुए थे इस दौरान पुलिस को हत्या की सूचना मिली तो मौके पर पहुंच पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के शरीर में किसी भी प्रकार के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के चलते युवक तनाव में था और पत्नी मायके चली गई थी।आदर्श कालोनी निवासी 25 वर्षीय जफर अली अपने माता-पिता पत्नी दो बच्चों के साथ रहता था। जबकि तीन भाई रुद्रपुर में ही अलग जगहों पर रहते हैं। बताया जा रहा है कि 20 दिन पहले पत्नी विवाद होने पर अपने मायके मेरठ चले गई थी। तब से वह परेशान रह रहा था। बुधवार सुबह उसकी आदर्श कालोनी स्थित मकान में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन उसके शव को दफनाने की तैयारी कर रहे थे इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दी कि युवक की हत्या की गई है जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा।

Ad
Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें