होमगार्ड का जवान स्कूटी सहित नाले में बहा तलाश जारी है

अल्मोड़ा : अल्मोड़ा जनपद के चौखुटिया में नाले मेब गधे की पानी अचानक आ जाने से नाले को पार कर रहा स्कूटी सवार होमगार्ड का जवान बह गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम कुछ दूरी पर नाले से स्कूटी तो बरामद कर ली है लेकिन होमगार्ड के जवान का पता नहीं चल पाया है एसडीआरएफ की टीम जवान की तलाश में है।
बताया जा रहा है कि सौनगांव निवासी मोहन सिंह का 24 वर्षीय पुत्र राकेश किरौला होमगार्ड में ड्यूटी करता है और सुबह ड्यूटी कर घर को वापस स्कूटी से लौट रहा था इस दौरान बरसाती नागाड़ गधेरा में स्कूटी सहित बह गया। पुलिस व ग्रामीणों ने भिकियासैंण तक सर्च अभियान चलाया। दोपहर एसडीआरएफ के गोताखोरों ने भी ऑपरेशन शुरू कर दिया लापता जवान की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि होमगार्ड का जवान राकेश 8 महीने पहले ही होमगार्ड में भर्ती हुआ था।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित