हल्द्वानी: कौन बनेगा करोड़पति के 25 लाख लॉटरी के लालच में महिला ने गवाए 85 हजार
हल्द्वानी : हल्द्वानी के हीरा नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में लॉटरी लगने का झांसा देकर एक महिला से 85 हजार रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। पूरे मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।कोतवाली क्षेत्र के हीरानगर निवासी सुमन देवी ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहां है कि 9 जून को उसे एक नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम वसीम बताया। फोन करने वाले ने कहा कि आपको बधाई हो कौन बनेगा करोड़पति के तहत आपने ₹25 लाख रुपए की लॉटरी लगी है । जिसके बाद महिला ने फोन करने वाले के झांसे में आकर पैसे लेने के एवज में टैक्स के नाम पर अलग-अलग किस्तों में वसीम नाम के व्यक्ति द्वारा बताए गए खाते में ₹85 हजार जमा कर दिए। महिला ने तहरीर देते हुए कहा है कि 85 हजार जमा करने के बाद बार-बार युवक द्वाराऔर पैसे जमा करने का दबाव बनाया जा रहा था जिसके बाद उसको एहसास हुआ कि उसके साथ ठगी हुई है । पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला के तहरीर पर धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच की जा रही है ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित