स्पा की ट्रेनिंग ले रही नागालैंड की युवती ने की खुदकुशी, जानें पूरा मामला

ख़बर शेयर करें

रामनगर में नागालैंड से स्पा में नौकरी के लिए आई युवती ने प्रेमी की मौत से दुखी होकर आत्महत्या कर ली उसका शव घर के बाहर दुपट्टे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना रामनगर पर सूचना प्राप्त हुयी, कि कन्चनपुर छोई में एक युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
उक्त सूचना पर थाना रामनगर से उ0नि0 श्री बी.सी. मासीवाल मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तो श्रीभगीरथ जोशी निवासी कंचनपुर छोई रामनगर के मकान में किराये पर रहने वाली युवती तोगंचिंग सांगला, पुत्री चुमकुम चैंग निवासी तकन्यु टयूनसिंग नागालैण्ड उम्र 20 वर्ष ने कमरे में लगे पानी के पाइप में दुपट्टा डालकर फांसी लगाई हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित

जिसे पुलिस टीम द्वारा तत्काल सरकारी अस्पताल रामनगर लाया गया जहां डाक्टरों ने उक्त को मृत घोषित कर दिया। मृतका के शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मृतका तोगंचिंग सांगला अपने 02 अन्य साथियों सुचिला पुत्री रांगचुमों निवासी तुगसांग नागालैण्ड तथा कन्दांग पुत्री सोबूक निवासी उपरोक्त के साथ स्पा ट्रैनिंग के लिए दिनांक 05.06.22 को रामनगर आयी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..


जांच करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मृतका की अपने मित्र ओमदोंग के साथ झगड़ा हो गया था जिससे वह मानसिक रुप से परेशान थी। स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम कानूनी कार्यवाही प्रचलित है।पुलिस व उसकी सहेलियों ने बताया की बुधवार रात में उसके प्रेमी ने नागालैंड में ही आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद से वह भी तनाव में थी। शुक्रवार सुबह वह कमरे से बाहर आई और उसने आत्महत्या कर ली।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
Ad Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें