हल्द्वानी के युवती के साथ लव ,सेक्स-धोखा,अश्लील वीडियो बनाकर धमकी.. जाने पूरा मामला

हल्द्वानी निवासी युवती से धोखे में रखकर दुष्कर्म की घटना कमल सामने है शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस दौरान आरोपी युवक ने दूसरी लड़की से शादी भी रचा ली। अब युवती की तहरीर पर देहरादून पुलिस ने आरोपी युवक समेत सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
देहरादून पुलिस के अनुसार, हल्द्वानी की युवती ने बताया कि वह देहरादून में रहकर पढ़ाई करती है। 12 फरवरी 2023 को हल्द्वानी से देहरादून जाते समय काठगोदाम एक्सप्रेस ट्रेन में उसकी मुलाकात सिद्धार्थ चौधरी जिला संभल यूपी, से हुई आरोपी युवक पोस्ट ऑफिस में अपने को कार्यरत बताया।
सफर के दौरान सिद्धार्थ चौधरी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। दोनों में मोबाइल पर काफी बातें होती रहीं।
इस बीच एक दिन सिद्धार्थ चौधरी उससे मिलने के लिए देहरादून आया और कहा कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे। आरोपित ने विश्वास में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी बार-बार देहरादून आता रहा और उसे मसूरी घूमाने ले जाता था, जहां वह होटल में उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।
तहरीर में बताया कि सिद्धार्थ चौधरी ने उसे फोन कर 11 मार्च 2023 को बरेली बुलाया। जब वह बरेली पहुंची तो आरोपी ने उसे होटल में रुकवाया। साथ जीने-मरने की कसमें खाते उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित ने बताया कि सिद्धार्थ चौधरी ने 11 अक्टूबर 2024 को रामपुर के एक होटल में भी दुष्कर्म किया।
पीड़ित युवती 16 मार्च 2025 को आरोपी के घर जिला संभल यूपी पहुंची तो सिद्धार्थ चौधरी के परिजनों ने उसके साथ दुर्व्यवहार कर मारपीट की। आरोप है कि सिद्धार्थ चौधरी के पिता, मामा जिसने खुद को पुलिस में कार्यरत बताया और सिद्धार्थ के चचेरे भाई ने उसके साथ हाथापाई की और, मामा ने पिस्टल तान दी और उसके गले में रस्सी डालकर गला दबाने की कोशिश की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO