उत्तराखंड:निर्विरोध बने ग्राम प्रधान की लाश पेड़ पर लटकती मिली,पुलिस जांच में जुटी

निर्विरोध चुने गए ग्राम प्रधान संजय कुमार का शव गांव के प्राथमिक स्कूल के पास पेड़ से लटका हुआ मिला। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में सन्नाटा और शोक की लहर दौड़ गई।
मामला पिथौरागढ़ के सीमांत जिले से सामने आई है। डीडीहाट तहसील के ननकुड़ी गांव में हाल ही में संजय कुमार ग्राम प्रधान निर्गुण चुने गए थे घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पेड़ से नीचे उतारा और पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, 40 वर्षीय संजय कुमार कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहे थे।
बता दें कि संजय कुमार ने अभी दो सप्ताह पहले ही ग्राम प्रधान पद की शपथ ली थी। ग्रामीणों ने उन्हें निर्विरोध चुना था ताकि गांव का विकास तेजी से हो सके। लेकिन उनके इस कदम से हर कोई हैरान है।
ग्रामीणों ने बताया कि संजय पहले भी वर्ष 2002 से 2007 तक ग्राम प्रधान रह चुके थे और हमेशा गांव के विकास कार्यों में अग्रसर रहते थे। मिलनसार स्वभाव और सहयोगी भावना के चलते लोग उन्हें बहुत मानते थे। अचानक उनकी मौत ने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे