कार नीचे खाई में गिरी, हादसे का वीडियो कैमरे में हुआ कैद, देखे खौफनाक VIDEO हुआ चमत्कार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

खाई में कार गिरने का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। लेकिन इस हादसे में जो हुआ, वो किसी चमत्कार से कम नहीं। कार का चालक, जिसकी जान पर बन आई थी, गाड़ी के साथ खाई में गिरने से पहले बाहर निकल गया और उसकी जान बच गई। यह पूरा मंजर पास किसी ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रगति टीवी इस वीडियो का पुष्टि नहीं करता है लेकिन बताया जा रहा है कि ये हादसा कुल्लू-मनाली हाईवे पर हुआ। वायरल वीडियो में साफ तौर पर कार को नीचे गहरी खाई में गिरते हुए देखा जा सकता है। संभवतः तीखे मोड़ या सड़क पर फिसलन की वजह से कार अनियंत्रित हुई होगी और नीचे खाई में गिरी होगी। हालांकि, अभी तक हादसे का स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है। कार सड़क से फिसलकर गहरी खाई की ओर लुढ़कने लगी। लेकिन, जैसे ही कार खाई में गिरी, चालक किसी तरह दरवाजे से बाहर निकल गया, जिसके बाद गाड़ी तो खाई में समा गई, लेकिन चालक की जान बच गई।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

इस हादसे में चालक का बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक को जैसे ही लगा कि गाड़ी खाई में जा रही है, उसने तुरंत दरवाजा खोला और बाहर कूदने की कोशिश की। गाड़ी के साथ खाई में जाने से ठीक पहले वह गाड़ी से बाहर निकल आया। चालक को मामूली खरोंच और चोटें आईं, लेकिन उसकी जान बच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और सड़क की फिसलन को हादसे की वजह माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया 'गरबा फेस्ट'

पुलिस ने चालक का बयान दर्ज किया है और गाड़ी को खाई से निकालने का काम जारी है। यह मंजर इतना खौफनाक था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। कुछ स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत चालक की मदद के लिए दौड़े। चालक को मामूली चोटें आईं, लेकिन उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें