अज्ञात वाहन ने लालकुआं निवासी वृद्ध को कुचला, पुलिस वाहन की तलाश में जुटी

ख़बर शेयर करें

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से लालकुआं निवासी एक वृद्ध दर्दनाक मौत हुई है मामला उधम सिंह नगर नगला गोलगेट के पास लालकुआं निवासी वृद्ध को टक्कर मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पंतनगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वृद्ध की मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

बताया जा रहा है कि लालकुआं, बिंदुखत्ता, शास्त्रीनगर, नंबर एक निवासी 80 वर्षीय शेर सिंह बुधवार सुबह किसी काम से नगला गए हुए थे बताया जा रहा है कि इसके बाद वह वापस पैदल ही घर को जा रहे थे। इसी बीच गोलगेट के पास अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस 100 को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया शवको पुलिस रुद्रपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO


एसआइ अरविंद चौधरी पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

साथ ही आसपास के लोगों से वाहन के संबंध में जानकारी ली लेकिन कोई कुछ नहीं बता पाया। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आसपास सीसी टीवी की जांच की जा रही है फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है वाहन को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें