फाइनेंस कंपनी के मैनेजर के घर लाखों की चोरी, पुलिस जांच में जुटी-VIDEO
हल्द्वानी:काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरों ने बंद घर में चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि मकान मालिक परिवार सहित बहन के घर गया हुआ था इस दौरान चोरों ने मौका पाकर घर में रखे नगदी सहित करीब 15 लाख की जेवरात पर हाथ साफ कर दिया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
बताया जा रहा कि काठगोदाम थाना क्षेत्र के गौलापार के कुंवरपुर देवला तल्ला निवासी अजीम खान एक फाइनेंस कंपनी में एरिया मैनेजर के पद पर हल्द्वानी में ही कार्यरत हैं. अजीम दो दिन पहले पूरे परिवार संग अपनी बहन के घर बरेली गए थे.
शनिवार को वह घर लौटे तो देखा कि उनके घर का मुख्य गेट और कमरों का दरवाजे का ताला टूटा हुआ था.कमरों में जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था लॉकर से तीन लाख रुपये और अलमारी से करीब 15 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात गायब थे.घर में चोरी होने की घटना पुलिस को दी जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है. यही नहीं चोरो ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के सभी तारों को काट दिया और घर में रखें सीसीटीवी के डीबीआरवी कभी तोड़फोड़ कर फेंक दिया. चोरी होने की घटना के बाद परिवार सदमे में है.परिवार ने आशंका जताई है कि चोर यह जानते थे कि घर में कोई नहीं है .घटना की सूचना पर खेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने मौका मुआयना किया.. पुलिस आसपास की सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,