स्टंट बाज बुजुर्ग बाइक पर कैसे कर रहा है करतब वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
पुलिस प्रशासन यातायात के नियमों को पाठ पढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी करता है लेकिन बहुत से ऐसे लोग हैं जो अपनी जान को जोखिम में डालकर बाइक पर स्टंट कर अपनी जान के साथ-साथ दूसरे के जान से भी खिलवाड़ करते हैं ऐसा ही मामला उत्तराखंड से आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो देहरादून-रूड़कीं हाइवे कहां है जहां स्टंट करते हुए एक बुजुर्ग बाइक सवार नज़र आ रहा है जो यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहा है और हाईवे पर स्टंट करते हुए अपने जान के साथ-साथ दूसरे की जान से भी खिलवाड़ कर रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लेकिन प्रगति टीवी इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है कि यह वीडियो कहां की है।
बाइक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। खास बात ये है कि इस शख्स को ना तो अपने गिरने का डर है और ना ही पुलिस प्रशासन का डर। अक्सर इस शख्स को आप रूड़कीं की सड़कों पर बाइक पर घूमते हुए ज़रूर देखते होंगे। लेकिन जो बचकाना हरकत इन साहब ने की है उसका ज़िम्मेदार आखिर कौन है। हालांकि अब से पहले भी ये जनाब इस तरह के स्टंट सड़कों पर कर चुके हैं, लेकिन इस बार इनका स्टंट करना कैमरे में कैद हो गया जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
यह वायरल वीडियो की जांच पुलिस भी कर रही है। वीडियो कब का है किसने इसको बनाया है इसकी जानकारी अभी तक नहीं है। इतना ही नहीं जो शख्स वीडियो में स्टंट करता नजर आ रहा है, ये कौन है और कहां का निवासी है इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल प्रगति टीवी लोगों से इस तरह के स्टंट नहीं करने की अपील करता है क्योंकि इस तरह के स्टंट करने से अपने जान के साथ-साथ दूसरे की जान भी जा सकती हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत