एमबीपीजी की छात्रा किराए के कमरे में फंदा लगाकर की खुदकुशी।

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी : हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में बीएससी की पढ़ने वाली एक विवाहित छात्रा ने बुधवार को किराए कमरे में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी छात्रा ने सेना में तैनात जवान से इसी साल प्रेम विवाह किया था ।

Ad


हल्द्वानी के भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत जगदंबा नगर में किराए के मकान में रह रही फौजी की पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बताया जा रहा है कि मृतक का इसी साल भारतीय सेना में तैनात जवान से प्रेम विवाह किया था । पुलिस को मौके से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि 21 वर्षीय दिव्या मौर्य इसी साल जून में दिनेशपुर ऊधमसिंह नगर निवासी भारतीय सेना में तैनात राकेश कुमार से प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह के बाद दोनों जगदंबा नगर में किराए का मकान लेकर रहने लगे। पति दिव्या को किराए के मकान में रखकर ड्यूटी में चला गया था ।

दिव्या के साथ शक्तिफार्म निवासी एक लड़की रहती थी बताया जा रहा है कि बुधवार रात दिव्या के साथ रहने वाली लड़की अपने दोस्त के घर चली गई थी जहां बुधवार को जब घर लौटी तो दरवाजा नहीं खुला जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला तो देखा कि दिव्या फांसी पर लटकी हुई थी। शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें