अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रहा था अवैध लिसा ट्रक को पुलिस ने पकड़ा
अल्मोड़ा:अल्मोड़ा जिले के धौलादेवी ब्लॉक के आरतोला से तस्करी कर भारी मात्रा में लिसा को हल्द्वानी ले जाया जा रहा था। सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान ट्रक में 280 टिन लिसा बरामद किए गए जो बगैर कागजात थे।अवैध लीसा लमगड़ा ब्लॉक क्षेत्र के एक कारोबारी का बताया जा रहा है।
धारौनाला चौकी प्रभारी अमरपाल सिंह मय टीम हल्द्वानी -अल्मोड़ा हाईवे पर चेकिंग अभियान में जुटे थे। लोधिया बैरियर चौसली के पास ट्रक को रोक पूछताछ की गई। तलाशी में वाहन में 280 टिन लीसा लदा था। चालक राजेंद्र सिंह गडिय़ा निवासी कपकोट (बागेश्वर) को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी वन विभाग को दी है वहीं वन विभाग पूरे मामले में अग्रिम कार्रवाई कर रहा है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



यथार्थ हॉस्पिटल के डॉक्टरों का कमाल: बिना बड़ी सर्जरी 68 साल के मरीज को मिला नया जीवन; हल्द्वानी में हर महीने लगेगी एक्सपर्ट OPD
मानसून के बीच उत्तराखंड से आई डरावनी तस्वीर: पलक झपकते बागेश्वर में भरभराकर गिरा पहाड़, भूस्खलन से दहशत;टला बड़ा हादसा-देखे-VIDEO
रेलवे स्टेशन के पीछे मिला अज्ञात शव, इलाके में मचा हड़कंप, जांच तेज,नही हुई शिनाख्त
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश; दूध में दी नींद की गोली, फिर कंबल में छोड़ दिया जहरीला सांप, खुद लेकर पहुंची अस्पताल,स्कूल संचालक पति की मौत