हल्द्वानी: उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी की छात्रा को मिलेगा वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार।

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी :उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की एमएसडब्ल्यू द्वितीय वर्ष छात्रा नमिता गुप्ता को सरकार द्वारा इस वर्ष वीरांगना तीलू रौतेली पुरस्कार के लिए चुना गया है। उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली छात्रा को इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बधाई दी है। नमिता गुप्ता को यह पुरस्कार कोरोनाकाल में बेहतर सामाजिक कार्यों के क्षेत्र के लिए दिया जा रहा। काशीपुर निवासी नमिता गुप्ता

Ad

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एमएसडब्ल्यू द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत हैं साथी वह एक एनजीओ भी चलाती हैं नमिता गुप्ता पिछले कई सालों से सामाजिक कार्य से जुड़ी हुई है कोरोना महामारी के दौरान जरूरतमंदों की की सहायता करना इसके अलावा छात्राओं को सेनेटरी पैड बांटने के साथ-साथ महिलाओं के क्षेत्र में कई काम कर चुकी हैं । विश्वविद्यालय के छात्रा के इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने बधाई देते हुए कहा कि नमिता ने विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।


आठ अगस्त को दिए जाने वाले इन पुरस्कारों के लिए प्रदेश भर से 22 नाम चुने गए हैं जिसमें नमिता गुप्ता भी शामिल है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें