हल्द्वानी:संदिग्ध परिस्थितियों में कांप्लेक्स की दूसरी मंजिल से गिरकर गार्ड की माैत

हल्द्वानी: काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत नैनीताल रोड स्थित टेड़ी पुलिया के पास एक कांप्लेक्स में सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध हालात में गिरकर माैत हो गई। फिलहाल पूरे मामले की पुलिस जांच में जुटी हुई है पूरे मामले में अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। रविवार सुबह किसी ने उसका शव देखा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
बताया जा रहा है कि रैतीखान रामगढ़ निवासी चंद्रशेखर पांडे (58) सुरक्षा गार्ड के तौर पर टेड़ी पुलिया स्थित एक कांप्लेक्स में काम करते थे। रविवार सुबह वह दूसरी मंजिल से गिर गए। उनका शव कांप्लेक्स के भूतल में पड़ा मिला। उनके मुंह से खून निकला था। लोग उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने बताया कि चंद्रशेखर पत्नी और बेटा-बेटी के साथ धानमिल डहरिया के पास किराये के कमरे में रहते थे।
काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि घटना सुबह पांच बजे की बताई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,