दुग्ध संघ लालकुआं के पूर्व कर्मचारी की अपने ही घर में अधजली हालत में मिली लाश,मचा हड़कंप…… पुलिस जांच में जुटी…

नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के पूर्व स्टोर प्रभारी का आधा जला शव संदिग्धावस्था में अपने ही घर के उपरी मंजिल में बरामद होने से जहां परिवार में कोहराम, वहीं क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों से पता चला है कि परिवार में संपत्ति विवाद के चलते लंबे समय से दुग्ध संघ के सेवानिवृत्त स्टोर प्रभारी अमरकांत त्रिपाठी उम्र 64 वर्ष डिप्रेशन में थे।
सेवानिवृत्त कर्मी उधम सिंह नगर के नगला में रहते थे आधा जला शरीर अपने ही दो मंजिले मकान के स्टोर रूम से बरामद हुआ। पंतनगर थाना पुलिस के साथ ही फायर यूनिट ने मौके पर पहुंचकर मकान में जल रही आग को काबू किया। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे।
उल्लेखनीय है कि कृष्ण विहार कालोनी जवाहर नगर (नगला) उधम सिंह नगर निवासी 64 वर्षीय अमरकांत त्रिपाठी पुत्र रमाकांत त्रिपाठी आंचल डेरी लालकुआं से वर्ष 2021 में सेवानिवृत्त हो गए थे। घटना की सूचना पुलिस द्वारा उनकी पत्नी सुषमा, पुत्र शशिकांत त्रिपाठी और पुत्रवधू खुशबू को दे दी है। घटना के वक़्त अमरकांत त्रिपाठी घर पर अकेले थे। सुबह दो मंजिले मकान से उठ रहे धुंवे को देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, 