पहाड़ के किसानों को अब फ्रांस के भांग का बीज और लाइसेंस के माध्यम से रोजगार की कवायद शुरू,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

बागेश्वर – पहाड़ के किसानों की आर्थिकी स्थिति मजबूत करने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है लेकिन जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान के चलते किसान अब अपनी पारंपरिक की खेती छोड़ रहे हैं ऐसे में अब सरकार ने पहल करते हुए किसानों को भांग की खेती को बढ़ावा देने जा रही है जिसके तहत अब लाइसेंस के साथ साथ फ्रांस के भांग का बीज भी एक कंपनी के माध्यम से उपलब्ध करा रही है जिससे कि पहाड़ के काश्तकारों को भांग उत्पादन से रोजगार मिल सके।
भांग की खेती का लाइसेंस हिमालयन मॉक नाम की एक कंपनी को मिल गया है। हैंप कल्टीवेशन पायलट प्रोजेक्ट के तहत कंपनी फ्रांस से भांग के बीज किसानों को उपलब्ध कराएगी ।बताया जा रहा है कि फ्रांस के इस भांग की खेती में नशे की मात्रा 0.3 प्रतिशत होती हैं जो नशा विहीन है। भांग खरीद के लिए मेडिकल कंपनी के साथ करार किया गया है जिससे कि मेडिकल कंपनियां इसके माध्यम से दवाइयां बना सकें।
बागेश्वर जनपद में भांग की खेती का पहला लाइसेंस गरुड़ तहसील के एक किसान को देकर शुरुआत की गई है यह खेती नशाविहीन भांग की खेती है बीज फ्रांस से भांग के बीज मंगाए गए हैं।
ऐसे में अब प्रदेश के पहाड़ी के काश्तकार कंपनी से संपर्क कर भांग की खेती करना चाहते हैं। वही बताया जा रहा है कि फ्रांस द्वारा भेजे गए बीज यहां के किसानों के लिए रोजगार का साधन बन सकता है साथ ही यहां के उत्पादित भांग कई दवाइयों के दाम भी आएगा जिसको मेडिकल कंपनियां खरीद करेंगी।
गौरतलब है कि पहाड़ से किसान जंगली जानवरों से परेशान होकर अपनी पारंपरिक खेती को छोड़ रहे हैं ऐसे में भांग की खेती किसानों के लिए वरदान साबित हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
Ad
Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें