Uttarakhand – रिश्ते का कत्ल पूर्व सैनिक ने अपने छोटे भाई की पत्नी को कुल्हाड़ी से काट कर उतारा मौत के घाट
उत्तराखंड से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक पूर्व सैनिक ने अपने ही छोटे भाई के पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी, जानकारी के मुताबिक चमोली जिले के गैरसैंण, हरसारी गांव में पूर्व सैनिक विनोद सिंह चौहान ने अपने छोटे भाई की पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है.
पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद साह ने बताया कि बीते देर रात जिला कंट्रोल रूम से उक्त घटना की पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी.जिसके बाद थाना अध्यक्ष गैरसैंण को सूचना दी गई और घटनास्थल पर जाने के लिए निर्देशित किया गया. सूचना पाकर गैरसैंण थानाध्यक्ष जयपाल सिंह नेगी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते पूर्व सैनिक ने इस पूरी घटना को अंजाम दिया है.
आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि महिला के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भीमताल में सड़क हादसा: मुक्तेश्वर जा रहा पत्थरों से भरा डंपर खाई में गिरा, SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू,चालक घायल-VIDEO
उत्तराखंड: (बड़ी खबर) इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट प्रशासन ने जारी की चेतावनी
हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श,
हल्द्वानी में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत,कुशवाहा ENT हॉस्पिटल में अब दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. पंकज पांडे, देंगे परामर्श!
युवा नेतृत्व में बदला उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी सरकार के 4 साल बेमिसाल, पलायन और रोजगार जैसे संकटों से उबारकर बनाया देश का अग्रणी राज्य:देवेंद्र पाल सिंह