(बड़ी खबर)हल्द्वानी में फिर जमकर गरजेगा धामी सरकार का बुलडोजर, जिला शासन ने की तैयारी…

हल्द्वानी: शहर में एक बार फिर से बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने जा रहा है नैनीताल रोड पर अतिक्रमा हटाने के बाद अब जिला प्रशासन कालाढूंगी रोड में अतिक्रमण हटाने की तैयारी में लग गया है हीरानगर क्षेत्र में अब जल्द ही बुलडोजर का पीला पंजा अतिक्रमण तोड़ता नजर आएगा। प्रशासन ने इस क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण की योजना बनाई है। इसके लिए तीन विभागों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र का सर्वे कर फिलहाल 15 अतिक्रमण चिह्नित कर लिए हैं। प्रशासन ने इस क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण की योजना बनाई है। इसके लिए तीन विभागों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र का सर्वे कर फिलहाल 15 अतिक्रमण चिह्नित कर लिए हैं।
तहसीलदार सचिन कुमार ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में रामपुर रोड को कालाढूंगी रोड से जोड़ने वाली हीरानगर की सड़क की चौड़ाई 60 फुट है। हालांकि मौके पर इसकी चौड़ाई इससे कहीं कम है। उन्होंने बताया कि सड़क की चौड़ाई कम होने के कारण रामपुर रोड से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले वाहनों के कारण कई बार यहां जाम लगता है। इससे लोगों को दिक्कतें होती हैं।
बताया कि इसे देखते हुए ही यहां सड़क चौड़ीकरण की योजना है। तहसीलदार ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण, राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम ने हीरानगर क्षेत्र का सर्वे शुरू कर दिया है। अभी तक सड़क पर 15 अतिक्रमण मिले हैं। सर्वे अभी जारी है। बताया कि जल्द ही इस क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाया जाएगा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,