उत्तराखंड:सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे पर धामी सरकार का बुलडोजर ऐक्शन, भारी फोर्स के बीच हुआ… कांग्रेस विधायक को लौट पड़ा वापस-VIDEO

ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश के बाद पुलिस-प्रशासन की ओर से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस-प्रशासन ने उधमसिंहनगर जिले में रुद्रपुर के किच्छा में अवैध मदरसे पर बुलडोजर ऐक्शन लिया है।
यह अवैध मदरसा 4 बीघा सरकारी जमीन पर बनाया गया था। प्रशासन की ओर से धवस्तीकरण की कार्रवाई से पहले मदरसा संचालकों को नोटिस भी जारी किया जा चुका था। प्रशासन की टीम ने शनिवार तड़के साढ़े पांच बजे रुद्रपुर तहसील अंतर्गत ग्राम कुरैया में सरकारी जमीन पर बने अवैध मदरसे को जेसीबी और पौकलेंड मशीनो से ध्वस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO

प्रशासन की तरफ से बताया गया कि उन्होंने पहले ही अवैध मदरसे को सीज कर नोटिस जारी कर दिया था. नोटिस के बावजूद भी मदरसा संचालक ने अतिक्रमण नहीं हटाया. इसके बाद आज शनिवार सुबह को प्रशासन की टीम ने मदरसे सहित तीन दुकानों को ध्वस्त कर दिया.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी,स्कूटी की बैटरी में हुई शॉर्ट सर्किट-VIDEO

बताया जा रहा है कि अवैध मदरसा बीते 17 सालों से सरकारी भूमि पर काबिज था, जिसे आज प्रशासन की टीम ने बुल्डोजर से जमींदोज किया. प्रशासन की इस कार्रवाई का स्थानीय विधायक ने विरोध भी करना चाह, लेकिन पुलिस ने विधायक को मौके पर ही नहीं जाने दिया और पहले ही रोक लिया. अतिक्रमण हटाने के दौरान भारी पुलिस को तैनात किया गया था.

साथ ही इसके आसपास की भूमि पर कब्जा कर तीन दुकानों का निर्माण किया गया था. कोर्ट के आदेश पर अवैध अतिक्रमण कर बनाए गए मदरसे और दुकानों को 20 मार्च को सीज कर दिया गया था.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: 8 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी है, कल इन जिलों में स्कूलों की छुट्टी

आज जिला प्रशासन की टीम भारी पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण स्थल पर पहुंची और सरकारी जमीन पर बनाए गए मदरसे सहित तीनों दुकानों को ध्वस्त किया गया. ध्वस्तीकरण का विरोध करने पहुंचे कांग्रेस विधायक और उनके समर्थकों को पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण स्थल से पहले ही रोक लिया.

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें