अंगीठी की गैस से दम घुटने से मुंबई से गांव आई महिला की मौत

ख़बर शेयर करें

अंगेठी की आग कितना खतरनाक है इसका उदाहरण एक बार फिर देखने को मिला है जहां विकास खंड के डैंसली गांव लोहाघाट में एक महिला की अंगीठी की गैस से दम घुटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका महिला अपने ससुर के वार्षिक श्राद्ध में परिवार सहित मुंबई से गांव आई थी जहां अंगीठी से दम घुटने से उसकी मौत हुई है महिला के मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तो वहीं महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि चंपावत जनपद के लोहाघाट के डैंसली गांव के पूर्व ग्राम प्रधान शिवराज सिंह बिष्ट की 41 वर्षीय भाभी उमा बिष्ट अपने पति और दो बच्चों के साथ मुंबई से अपने के वार्षिक श्राद्ध में शामिल होने आई थी मंगलवार रात कमरे में अंगूठी जलाकर सो गई थी जहां सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा खोलकर देखा तो उसमें बेहोश पड़ी हुई थी जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी बताया जा रहा है कि महिला अपने पति और बच्चों के साथ मुंबई से 31 दिसंबर को अपने पैतृक गांव आई थी। वही महिला के मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है,

Advertisements
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें