हल्द्वानी- नैनीताल मार्ग पर ओवरटेक बाइक तेल टैंकर से भिड़ी बाइक सवार की मौत

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल :पहाड़ों पर भी तेज रफ्तार और ओवरटेक का कहर देखा जा रहा है नैनीताल के समीपवर्ती आम पड़ाव क्षेत्र में ओवरटेक करने के दौरान बाइक सवार तेल टैंकर से जा टकराई जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हुई है जबकि एक युवक घायल हुआ है। मृतक युवक के बुरी तरह से घायल होने पर पुलिस ने सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए भेजा जहां उसके रास्ते में मौत हो गई । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नैनीताल मोर्चरी को भेज दिया है।

Ad


बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश संभल नरौली निवासी जिशान अपने एक साथी के साथ बाइक से नैनीताल से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे इस दौरान आम पड़ाव के समीप एक तेल टेंकर से ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गयी और टैंकर में जा घुसी सूचना के बाद पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल भेजा है जहां बाइक चला रहे युवक किसान की मौत हुई है। वहीं पुलिस ने टैंकर सहित चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें