हल्द्वानी : पहले बनाई छेड़खानी की वीडियो फिर ब्लैकमेलिंग कर मांगी रंगदारी 3 महिलाओं सहित एक पुरुष पर मुकदमा दर्ज ।
हल्द्वानी :शहर के एक व्यापारी ने तीन महिलाओं सहित एक पुरुष पर वीडियो बनाकर ब्लैक मेलिंग कर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पूरे मामले में पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है ।
बताया जा रहा है कि रंगदारी मांगने वाली एक महिला जो राजनीतिक दल से जुड़ी हुई है और पूर्व में पीड़ित व्यापारी के ऊपर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज करा चुकी है। पीड़ित ने तीनों महिलाओं और एक पुरुष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि छेड़खानी के मामले में दर्ज केस की एवज में ब्लैकमेलिंग कर रंगदारी मांगी जा रही है।
शहर के
रामपुर रोड निवासी व्यापारी जसविंदर सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा था कि आरोपी महिलाओं ने अपने कुछ वीडियो बनाकर उसके ऊपर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करा चुकी है और वीडियो वायरल कर उस को बदनाम करने की धमकी दे रही थी । तीनों महिलाएं और पुरुष केस के समझौते की एवज में व्हाट्सएप के माध्यम से 8 लाख रुपए की मांग कर रही थी लेकिन वो पैसा नहीं दिया।
इस मामले में न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। पीड़ित न्याय की गुहार लगाते हुए इन लोगों से जान माल का खतरा बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन महिलाओं सहित एक युवक पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित