उत्तराखंड: दवा लेने जा रहे दंपति की बाइक को बस ने मारी टक्कर, पति की मौत और पत्नी गंभीर

उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं मामला उधम सिंह नगर के काशीपुर से सामने आया है जहां पत्नी को दवा दिलाने जा रहे बाइक सवार दंपती को तेज रफ्तार बस ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दंपती घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने पति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ा कलां निवासी मोहम्मद आसिफ हुसैन (45) पुत्र स्व. शाहिद हुसैन बीते रविवार को अपनी पत्नी रुखसाना को मुरादाबाद जिले के ठाकुरद्वारा के ग्राम अलियावाला में दवा दिलाने बाइक से जा रहा था। इसी दौरान ठाकुरद्वारा के ग्राम सरकड़ा के पास तेज रफ्तार निजी बस की चपेट में आकर दंपती घायल हो गए। घायलों को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने मोहम्मद आसिफ हुसैन को मृत घोषित कर दिया। यूपी पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि रुखसाना के दोनों कूल्हों, रीढ़ की हड्डी व पसली में गंभीर चोटें आई हैं।
मोहम्मद आसिफ हुसैन ने बीती चार फरवरी को अपने बड़े बेटे शाहजाद का मुरादाबाद क्षेत्र में निकाह किया था। परिवार में शादी को लेकर खुशियां थीं
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO