दुल्हन ने दूल्हे के अरमानों पर फेरा पानी, नई नवेली दुल्हन फरार,सास निकली किराये की

हैरान कर देने वाली एक खबर आई है। यहां एक दूल्हे के अरमानों पर उसकी नई नवेली दुल्हन ने शादी के सात दिन बाद ही पानी फेर दिया। इस शख्स की शादी बड़ी धूमधाम से दिल्ली में हुई थी। शादी के बाद सुहागरात आई और फिर अगले सात दिनों तक सब कुछ सामान्य ढंग से चला लेकिन एक हफ्ते के बाद ही दुल्हन फरार हो गई। वह अपने साथ घर से लाखों के जेवरात और नगदी भी ले गई। नई नवेली पत्नी उससे मायके जाने की बात कहकर गई थी लेकिन उसे ढूंढता हुआ पति अपनी कथित सससुराल पहुंचा तो सच जानकर उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। पता चला कि दुल्हन फर्जी थी। यही नहीं उसकी पहचान और पता भी नकली था। यहां तक कि सास भी किराए पर लाई गई महिला थी।
मामला बागपत के चांदीनगर के ललियान गांव का है। यहां के रहने वाले दूल्हे ने बताया कि उसकी शादी गांव के ही एक व्यक्ति ने दो लाख रूपये लेकर मंजनू का टीला दिल्ली से इसी साल अक्टूबर महीने में कराई थी। उसकी ओर से पांच लोग शादी में गये थे। सात फेरों के बाद दुल्हन को वह अपने घर ले आया। एक हफ्ते तक दुल्हन घर पर रही। फिर उसके परिजन भाई,मां और दुल्हन की बहन उसे लेने पहुंचे। उनके साथ मायके जाने के लिए दुल्हन ने पूछा तो उन्होंने उसे भेज दिया।
दुल्हन अपने साथ पचास हजार रूपये और जेवरात भी ले गई। जब उन्होंने (दूल्हे ने) घर पर ये चीजें गायब देखीं तो उन्हें शक हुआ। उधर, दुल्हन जबसे गई थी तबसे उसकी कोई खोज खबर नहीं मिली थी। न कोई फोन ही आया। तब उन्होंने खुद ससुराल जाकर देखने का निर्णय लिया। दूल्हे का कहना है कि वह वहां पहुंचा तो हकीकत सामने आ गई। दुल्हन फर्जी निकली। मायके का उसका पता भी गलत निकला। यही नहीं जो महिला सास बनकर आई थी आशंका है कि उसे भी किराए पर बुलाया गया था। दुल्हन के घर पर दूल्हे को कोई नहीं मिला। पास-पड़ोस से पता चला कि वे लोग किराये पर रहते थे। अब कही और चले गये हैं। युवक और उसके परिजन अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्हें यह डर भी सता रहा है कि कहीं दुल्हन दोबारा घर आकर उन्हें किसी मामले में फंसा न दे। दूल्हा और उसका परिवार अब बिचौलिए से अपना पैसा लौटाने की मांग कर रहा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे