बड़ी खबर :पुलिस चौकी से चंद कदम पर होटल में सेक्स रैकेट क भंडाफोड़ पुलिस कई लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
बड़ी खबर उत्तराखंड:पुलिस चौकी से चंद कदम पर होटल में सेक्स रैकेट क भंडाफोड़ पुलिस कई लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा
ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उधम सिंह नगर के काशीपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है जहां एक होटल से 1 दर्जन से अधिक लोगों को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया है। पुलिस तीन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है तो जबकि कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ने की कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि होटल में काफी दिनों से अवैध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने होटल में छापामारी की है।
बताया जा रहा है कि होटल संचालक पूर्व में पोक्सो के तहत जेल गया हुआ है। काशीपुर पुलिस के मुताबिक आज शाम एक होटल में छापेमारी करके सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है पुलिस टीम को होटल से एक दर्जन से अधिक युवक युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है।
बताया जा रहा है कि काशीपुर पुलिस के मंडी पुलिस चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर एक होटल में सेक्स रैकेट का कारोबार काफी दिनों से फल फूल रहा था स्थानीय लोग कई बार इसकी शिकायत भी कर चुके थे जिसके बाद पुलिस ने होटल में छापामारी कर 1 दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है पुलिस तीन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है जबकि बाकी लोगों को हिदायत देकर उनको छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि होटल के रेस्टोरेंट में खाना खाने और मौज मस्ती के नाम पर सेक्स रैकेट का कारोबार चल रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित
नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO