बारात आई…वरमाला डाली, लेकिन सिंदूरदान से ठीक पहले दुल्हन हुई फरार…फिर क्या हुआ

शादी के बीच एक दुल्हन के फरार होने का मामला सामने आया है बिहार के भागलपुर जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर वरमाला के बाद एक दुल्हन दूल्हे को छोड़कर प्रेमी के संग फरार हो गई। दरअसल, एक दूल्हे की बारात धूमधाम से दुल्हन के घर पहुंची। लड़की वालों ने जमकर खातिरदारी की।
वरमाला की रस्म भी हुई और फिर सात फेरों की बारी थी। लेकिन इसी बीच दुल्हन दूल्हे को छोड़कर फरार हो गई और बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।जानकारी के मुताबिक, मामला भागलपुर जिले के सन्हौला अंतर्गत खिरीड़ार गांव का है। बताया जा रहा है कि खिरीड़ार गांव की शादी नगर कजरैली थाना प्राणपुर गांव के युवक से कुछ माह पूर्व तय हुई थी।
दान दहेज देने के बाद 27 नवम्बर को शादी की तिथि निर्धारित हुई। वहीं, सोमवार को गाजे बाजे के साथ वर पक्ष ख़िरीड़ार गांव बरात लेकर पहुंचा। लड़की पक्ष भी बारात व ग्रामीणों की भोज में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। लड़की के दरवाजे पर बरात लगी, वरमाला हुई। शादी की सभी रस्म पूरी होती रही। दूल्हा मंडप पर सिंदूर दान के लिए बैठा था। इस बीच पता चला कि दुल्हन गायब हो गई।
वहीं, इसके बाद काफी देख ढूंढ़ने के बाद भी जब दुल्हन नहीं मिली तो लड़के पक्ष वाले हंगामा करने लगे। इसके बाद पता चला की लड़की अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। मामले को शांत करने के लिए पंचायत बुलाकर वर पक्ष को काफी समझाया-बुझाया गया और फिर बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। अब इस शादी की चर्चा पूरे गांव में हो रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,