हल्द्वानी:लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर यू-ट्यूबर सौरभ जोशी से रंगदारी मांगने वाले आरोपी को मिली जमानत

हल्द्वानी: देश के जाने-माने हल्द्वानी निवासी यूट्यूबर सौरभ जोशी से लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोपी को कोर्ट ने जमानत दे दी हैं. बताया जा रहा कि पकड़ा गया आरोपी 1 माह से हल्द्वानी जेल में बंद हैं.
हल्द्वानी के रामपुर रोड के रहने वाले जाने-माने यूट्यूबर सौरभ जोशी से इस साल 17 नवंबर को पत्र भेजकर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 2 करोड रुपए के रंगदारी मांगी गई थी रंगदारी नहीं देने पर परिवार के किसी सदस्य को जान से मारने की धमकी दी गई थी जहां पुलिस ने पूरे मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए घटना का खुलासा करते हुए.19 नवंबर को बदायूं निवासी अरुण को गिरफ्तार किया था.
आरोपी तब से वह जेल में है.अधिवक्ता ने बताया कि उन्होंने कोर्ट के सामने तमाम तथ्य पेश किए.कहा कि आरोपी का न तो कोई आपराधिक इतिहास है और न ही यह स्पष्ट है कि उक्त पत्र उसने ही लिखा है इसके आधार पर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हल्द्वानी अखिलेश कुमार ने अरुण को सोमवार को जमानत दे दी.
देश के प्रसिद्ध यूट्यूबर सौरव जोशी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी मिली थी.रंगदारी ना देने पर सौरव जोशी के परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी गई थी.
आपको बता दें कि 25 साल के सौरव जोशी हर महीने अपने यूट्यूब चैनल से लाखों रुपये कमाते हैं.उनके 21 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं. उन्होंने आर्ट से जुड़ा चैनल बनाया और 2017 में पहला वीडियो अपलोड किया फिर यह सिलसिला जारी रहा.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO