हल्द्वानी में रेलवे भूमि पर अवैध अतिक्रमण का सर्वे पूरा अतिक्रमण चिन्हित, चलेगा बुलडोजर

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी क्षेत्र में रेलवे विस्तारीकरण के तहत चल रहे अवैध अतिक्रमण सर्वे के दौरान रेलवे भूमि पर 90 से अधिक अतिक्रमण चिन्हित किए गए। टीम द्वारा अतिक्रमणों का चिन्हांकन एवं विस्तृत विवरण दर्ज किया जा रहा है। सभी संबंधित अतिक्रमणकारियों, जिनमें अवैध निर्माण, आवासीय भवन, मस्जिद एवं मजार शामिल हैं, को विधिक प्रावधानों के अंतर्गत नोटिस जारी किए गए।

Ad

स्थानीय जांच के दौरान पाया गया कि अतिक्रमित क्षेत्रों में स्टाम्प पेपर पर भूमि की खरीद-फरोख्त की गई है। कई अस्थायी शेड एवं ढांचे भी क्षेत्र में पाए गए।

सर्वे टीम द्वारा मुनादी की जा रही हैं और लोगों को स्वेच्छा से रेलवे भूमि खाली करने की सलाह दी जा रही है, अन्यथा विधिक कार्रवाई की जाएगी।

राहुल शाह, उप जिलाधिकारी हल्द्वानी; गिरजेश कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर, काठगोदाम; मनीषा बिष्ट, तहसीलदार हल्द्वानी; कुलदीप पांडे, तहसीलदार लालकुआं; राजस्व एवं वन विभाग की टीम, पुलिस बल, रेलवे पुलिस एवं अन्य लाइन विभाग पहचान एवं नोटिस तामिली की प्रक्रिया में उपस्थित रहे।

अभियान का उद्देश्य सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराना एवं रेलवे संपत्ति से संबंधित नियमों का पालन सुनिश्चित करना है। संबंधित विभाग इस प्रक्रिया के पूर्ण होने तक समन्वित प्रयास जारी रखेंगे।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें