उत्तराखंड:विधायक उमेश समेत 450 लोगों पर मुकदमा, लक्सर जाने से रोकने पर समर्थकों ने पुलिस पर किया जमकर पथराव-देखे-VIDEO

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के समर्थन में लक्सर जा रहे उनके समर्थकों को पुलिस ने रोका तो उन्होंने पथराव कर दिया। इस पर पुलिस ने लाठियां भांज उन्हें तितर-बितर किया। मामले में विधायक समेत करीब 450 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।इससे पहले दून से लक्सर जा रहे विधायक को पुलिस ने डोईवाला में रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया था, करीब छह घंटे बाद उन्हें देहरादून भेज दिया गया था। पूर्व विधायक व भाजपा नेता कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन से विवाद के बाद खानपुर विधायक उमेश कुमार ने शुक्रवार को लक्सर स्थित कार्यालय पर सर्व समाज की बैठक रखी थी। लेकिन बाद में उन्होंने इसे स्थगित कर दिया था। बावजूद इसके शुक्रवार को यूपी, हरियाणा व दिल्ली समेत कई राज्यों से उनके समर्थन में हजारों लोग लक्सर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
Ad

पहले से अलर्ट पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी कर उन्हें रोक दिया। बावजूद काफी लोग लक्सर पहुंच गए। गोर्वधन में पुलिस ने समर्थकों को जैसे ही रोका उन्होंने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें तितर-बितर किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

पुलिस ने लक्सर कोतवाली में विधायक उमेश कुमार और 200-250 अज्ञात के खिलाफ और खानपुर थाने में विकास शर्मा, राजकिशोर शर्मा, प्रवेश भारद्वाज, कपिल पंडित नामजद व 150-200 अज्ञात पर केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO

पुलिस पर पथराव और धक्का मुक्की करने वालों को चिन्ह्ति किया जा रहा है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। माहौल खराब

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें