हल्द्वानी:ट्रेन के डिब्बे की छत पर चढ़ा छात्र, हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया वीडियो आया सामने-VIDEO

काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर एक हादसा हुआ है जहां एक सरफिरा युवक ट्रेन की छत पर चढ़ गया जहां वह हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया सोमवार अपराह्न खड़ी प्रयागराज एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा छात्र रोहित डसीला (20) हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। साथ ही झटके के साथ जमीन पर गिरने से भी उसके गंभीर चोटें आईं। जीआरपी ने उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।
पिथौरागढ़ जिले के गंणाई निवासी रोहित अपराह्न करीब तीन बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचा। फिर वह वहां खड़ी ट्रेन के एक कोच पर चढ़ गया। उसका दायां हाथ ट्रैक की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे तेज आवाज के साथ धुआं उठा और रोहित झुलसकर जमीन पर गिर गया। हादसा होते ही जीआरपी ने पहले एंबुलेंस 108 से संपर्क किया। एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर जीआरपी कर्मी अनिल कुमार व राजकुमार निजी वाहन से रोहित को लेकर बेस अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे सुशीला तिवारी रेफर कर दिया गया।
जीआरपी ने बताया कि युवक के ट्रेन की छत पर चढ़ने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना की सूचना पर युवक के परिजन अस्पताल पहुंच गए। वह शहर के एक प्रतिष्ठित संस्थान में बीफार्मा का छात्र है। बताया गया कि वह अवसाद में है।
हादसा प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। इसमें युवक सीधे कोच की छत पर जाता नजर आ रहा है और कुछ ही पल में उसके साथ हादसा हो गया। हादसे के बाद रेलवे कर्मियों ने फुटेज में यह घटनाक्रम देखा।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे