हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे पर रफ्तार का कहर कार खाई को जंप कर पेड़ से टकराई महिला सहित दो घायल
हल्द्वानी- लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां तेज रफ्तार कार हाईवे के किनारे बनी खाई को जंप करते हुए पेड़ से टकराकर सड़क के किनारे झाड़ियां में जा घुसी हादसे में एक महिला सहित एक व्यक्ति घायल हुआ है जिनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि हरियाणा नंबर की कार हल्द्वानी लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर नैनीताल से रुद्रपुर की ओर जा रही थी राष्ट्रीय राजमार्ग के तेल डिपो के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर के किनारे बने खाई को जम्प करते हुए पेड़ से टकराकर झाड़ियां में जा घुसी।
इस दौरान हादसे की सूचना लोगों ने पुलिस को दी जहां मौके पर पहुंची लालकुआं कोतवाली पुलिस घायल दो लोगों को अस्पताल भेजा है।
बताया जा रहा है कि हाईवे पर चल रहा ऑटो को बचाने के चलते हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार की रफ्तार अधिक थी जिसके चलते कार चालक गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पाया और हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में चार लोग सवार थे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल-हल्द्वानी हाईवे पर टूटा पहाड़, सड़क हुई बंद-देखें-VIDEO
हल्द्वानी:गरीबों के थाली में मिलावट,सरकारी राशन के गोदामों पर छापा, चावल के 2 सैंपल फेल; DM के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई-VIDEO
नदी में नहाने गया युवक डूबा SDRF, 02 किलोमीटर दूर शव किया बरामद-VIDEO
फेमस यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन की गोली मारकर हत्या,पति ने मारा गोली, बहन को भी उड़ाया, खुद की कनपटी पर फायर कर ली जान,