उत्तराखंड:सड़क पर फिसलकर धड़ाम गिरे गजराज, कॉलोनी में घुसा था हाथियों का झुंड, देखें VIDEO

उत्तराखंड में वन्य जीवों का रिहायशी इलाकों में घुसने का सिलसिला थम नहीं रहा है. कभी गुलदार तो कभी भालू, कहीं मगरमच्छ तो कहीं हाथी रिहायशी इलाकों में घुस रहे हैं. ताजा मामला हरिद्वार से सामने आया है. यहां कनखल थाना क्षेत्र के जगदीशपुर इलाके में हाथियों का झुंड आबादी वाले इलाके में घुस आया.
मंगलवार सबह हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र स्थित जगदीशपुर कॉलोनी में हाथियों का झुंड घुसने से हड़कंप मच गया. जगदीशपुर के मुख्य इलाके से होते हुए हाथियों का झुंड आगे बढ़ता रहा. इस दौरान रास्ते में पड़ी एक मोटर वर्कशॉप में हाथी घुस गए. इस दौरान वहां से निकलते समय एक हाथी कीचड़ में संभल नहीं पाया और फिसकर धड़ाम से गिर पड़ा. इस दौरान लोगों ने वीडियो बना लिया.
यह दृश्य देखकर आसपास के लोगों की धड़कन बढ़ गई। हालांकि गजराज फिसला, गिरा और फिर लचकते हुए आगे बढ़ गया। हरिद्वार की सड़कों की हालत देखकर गजराज भी कह रहे होंगे, ऐसे गड्ढे और फिसलन तो जंगल के रास्तों में भी नहीं हैं।
हाथियों के झुंड का लगातार शहरी क्षेत्रों में प्रवेश स्थानीय लोगों के लिए चिंता और दहशत का कारण बनता जा रहा है। मंगलवार सुबह एक बार फिर ऐसा ही नजारा तब देखने को मिला, जब हाथियों का झुंड जगजीतपुर क्षेत्र में आ धमका।
इन्हीं में एक हाथी भागते समय अचानक सड़क पर फिसला और धड़ाम से गिर पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झुंड में शामिल एक हाथी अचानक रास्ता छोड़कर ओम साईं मोटर्स की वर्कशाप में घुस गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
जबकि झुंड के बाकी तीन हाथी सड़क की ओर आगे बढ़ते रहे। वर्कशाप में दाखिल हुआ हाथी कुछ ही क्षण बाद तेजी से बाहर निकला और घूमते समय सड़क पर बने गड्ढे व कीचड़ में फिसलकर जमीन पर गिर गया।
हालांकि इसके बाद हाथी तुरंत तेजी से उठा और झुंड के साथ आगे बढ़ गया। घटना के दौरान किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, परंतु लोग काफी देर तक सहमे रहे। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि हाथियों का झुंड कई दिनों से इस क्षेत्र में दिखाई दे रहा है और आए दिन आबादी वाले हिस्सों में प्रवेश कर रहा है।इंटरनेट मीडिया पर भी इन हाथियों के वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहे हैं।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे