देवर की शादी में भाभी ने काटा बवाल:वो मेरा है, किसी और का नहीं होने दूंगी

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

एक दिलचस्प और हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां दूल्हे की भाभी ने दुल्हन के घर शादी से पहले हंगामा मचाया. बारात आने से ठीक पहले दूल्हे की भाभी अपने साथ पुलिस लेकर दुल्हन के घर पहुंच गई और कहा, “वो मेरा है, उसे मैं किसी और का नहीं होने दूंगी.” यह सुनकर दुल्हन के परिवारवाले हैरान रह गए, और शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं.

Ad

यूपी के महाराजगंज में देवर की शादी में भाभी ने जमकर बवाल काटा है। देवर की बारात निकलने से ठीक पहले भाभी पुलिस के साथ दुल्हन के घर पहुंच गई। भाभी ने वहां साफ कह दिया कि वो मेरा है, किसी और का नहीं होने दूंगी। भाभी की बातें सुनकर लड़की वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। भाभी का रुख देख लड़की वालों ने शादी नहीं करने का फैसला सुना दिया। इसकी भनक दूल्हे तक पहुंची तो उसने भी वारात फिलहाल रोक दी है। दूल्हा गोरखपुर के शाहपुर का रहने वाला है।

बताया जाता है कि गोरखपुर के शाहपुर इलाके में रहने वाले युवक की अपनी ही विधवा भाभी के साथ अवैध संबंध बन गए थे। दोनों पति-पत्नी की तरह ही रहते थे। इसी बीच देवर की शादी महाराजगंज के नौतनवा इलाके की एक लड़की से तय हो गई। इसका विरोध भाभी करने लगी। भाभी नहीं चाहती थी कि देवर की कहीं और शादी हो। देवर ने भाभी को काफी समझाया लेकिन वह किसी कीमत पर मानने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद तो देवर भी अड़ गया और भाभी के विरोध के बाद भी शादी की तारीख तय हो गई।

जैसे-जैसे बारात का दिन नजदीक आता गया भाभी देवर में झगड़ा भी बढ़ने लगा। इसी बीच बारात महाराजगंज के नौतनवा जाने के लिए तैयार हुई तो भाभी शाहपुर थाने पहुंच गई। वहां अपने और देवर के संबंधों के बारे में बताया। देवर के साथ अपनी शादी का दावा करते हुए उसकी शादी रुकवाने की गुहार लगाई।

भाभी की गुहार पर शाहपुर पुलिस एक्टिव हो गई। मामला लड़की वालों के इलाके नौतनवा थाने पहुंच गया। शाहपुर पुलिस ने नौतनवा पुलिस से संपर्क किया। नौतनवा थाने से पुलिस लेकर भाभी लड़की वालों के घर पहुंच गई और अपने अरमान सभी के सामने खोलकर रख दिए। दावा किया कि जिस दूल्हे की बारात आने वाली है उससे मेरी शादी हो चुकी है। अब वो मेरा है, उसे मैं किसी और का नहीं होने दूंगी। लड़की वालों ने भी दूल्हे को फोन कर उसकी भाभी के आने की बात बताई तो वह सन्न रह गया। दूल्हे से साफ कह दिया गया कि बारात लेकर न आए।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें