गौला नदी में बहे युवक की दूसरे दिन भी नहीं हो पाई तलाश.. देखें एसडीआरएफ की सर्च अभियान वीडियो
भीमताल: भीमताल थाना क्षेत्र के डहरा में गौला नदी में शनिवार की शाम हल्द्वानी निवासी दोस्तों के साथ उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर के युवक की नदी में नहाने के दौरान बह गए युवक का दूसरे दिन भी शव नहीं मिल पाया। पूरे दिन भीमताल पुलिस और एसडीआरएफ टीम काठगोदाम कोटा बैराज तक युवक की तलाश करती रही लेकिन युवक का शव बरामद नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि नदी में पानी का तेज बहाव और अधिक पानी होने के चलते एसडीआरएफ की टीम को शव तलाशने में काफी दिक्कत हो रही है।
गौरतलब है कि मूल रूप से उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर का रहने वाला 24 वर्षीय युवक कासिम हल्द्वानी स्थित अपने दो दोस्तों के साथ शनिवार को भीमताल घूमने गया था जहां नदी में तीनो दोस्त नहा रहे थे इस दौरान कासिम नदी के बहाव में बह गया। सूचना के बाद मौके पर पहुची एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने देर रात तक सर्च अभियान चलाया लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया ।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित