पतरामपुर रेंज में गश्त से लौट रहे वन दरोगा पर हाथी ने बोला हमला वन दरोगा घायल

उधम सिंह नगर : जिले के जसपुर पतरामपुर रेंज में गश्त के दौरान हाथी के हमले में वन दरोगा घायल हो गया है जिसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि वन दरोगा चौकी से गस्त कर लौट रहा था इस दौरान हाथी ने हमला कर दिया। हाथी के हमले में बाइक गिरने से वन दारोगा घायल हो गए जबकि हाथी ने बाइक को कुचल कर क्षतिग्रस्त कर दिया है ।
मामला शनिवार शाम का है जहां पतरामपुर रेंज से सटे जंगल में मकौनिया वन चौकी पर तैनात वन दारोगा अकबर अली चौकी से लौट रहे थे इस दौरान मकौनिया गेट के निकट पहुंचे तो उनकी बाइक के सामने अचानक जंगल से हाथी आ गया जिसके बाद हाथी ने उसके ऊपर हमला बोल दिया किसी तरह से वन दरोगा बाइक छोड़कर झाड़ियों में छुप कर जान बचाई इस दौरान हाथी ने बाइक को छतिग्रस्त कर दिया । अपने साथ हुई घटना की सूचना साथी वन कर्मी ने दी जिसके बाद बनकर में आकर हवाई फायरिंग कर हाथी को भगाया। बाइक गिरने से वन दरोगा घायल हो गया है जिसका इलाज चल रहा है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO
हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO
बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार