गौला नदी में नहाते हुए एक और युवक बहा तलाश जारी
भीमताल थाना क्षेत्र के डहरा गोला नदी में शनिवार की शाम को दोस्तों के साथ उत्तर प्रदेश शाहजहांपुर से पहुंचे नहाने गए एक युवक की नदी में बह गया है पुलिस और स्थानीय लोग युवक की तलाश में जुटे हुए हैं । बताया जा रहा है कि हल्द्वानी से अपने दो दोस्तों के साथ भीमताल घूमने गया था जहां तीनों दोस्त नदी में नहाने उतर गए थे
घटना की सूचना पर युवक के हल्द्वानी में रहने वाले उसके भाई और परिचित भी युवक की तलाश में जुटे हुए है बताया जा रहा है कि घटना शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे के करीब की है जहां 24 वर्षीय कासिम पुत्र अली हसन ( 24) उत्तर प्रदेश तिलहर जिला शाहजहांपुर अपने दो दोस्तों के साथ भीमताल घूमने पहुंचा जहां डहरा गौला नदी में नहाते वक्त बह गया। युवक अपने हल्द्वानी में रहने वाले दोस्तों के साथ शनिवार के बाजार की छुट्टी होने के चलते घूमने गया था जहां दोस्तों के साथ नहा रहा था। इस दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम काठगोदाम गोला बैराज तक युवक की देर रात तक तलाश करते रहे लेकिन युवक का पता नहीं चल पाया। पुलिस का कहना है कि सुबह सर्च अभियान चलाया जाएगा
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139 वीं जयंती 10 सितंबर को, जयंती के पदाधिकारी ने कुमाऊं कमिश्नर को किया आमंत्रित
हल्द्वानी में 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद होटलों में बनाया शिकार; आरोपी सागर पर FIR
हल्द्वानी में बेखौफ चोर: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर समेटे, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO
उत्तराखंड: भारी बारिश की चेतावनी इन जिलों के स्कूलों की छुट्टी, जाने अपने जिले का मौसम का हाल..
शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 आयोजित