उत्तराखंड के इन 4 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, देखें मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग देहरादून ने उत्तराखंड के लिए आज समेत 9 जुलाई तक का मौसम का अलर्ट जारी कर दिया है. आज पूरे प्रदेश में बारिश होगी. जो अलर्ट जारी किया गया है, उसके अनुसार गढ़वाल मंडल के 3 और कुमाऊं मंडल के एक जिले में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है.
उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट: मौसम विभाग ने जिन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनमें गढ़वाल मंडल के 3 जिले देहरादून, रुद्रप्रयाग और टिहरी गढ़वाल हैं. कुमाऊं मंडल के जिस जिले में भारी से बहुत भारी बारिश होगी वो बागेश्वर है. इन जिलों में गर्जना के साथ बिजली भी चमकेगी. यहां बारिश का तीव्र से अति तीव्र दौर चलेगा. उत्तराखंड के शेष 9 जिलों में भी बारिश होगी. इन जिलों में गर्जन के साथ बिजली चमकेगी और बारिश के तेज दौर चलेंगे.
इसके साथ ही मौसम विभाग ने 7, 8 और 9 जुलाई के लिए भी मौसम का अलर्ट जारी कर दिया है. 7 जुलाई को भी 6 जुलाई जैसा ही मौसम का पैटर्न रहेगा. 8 जुलाई को मानसून ज्यादा विस्तार लेगा. इस दिन राज्य के पांच जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश के अलर्ट के साथ पूरे राज्य में बारिश होगी. 9 जुलाई को कुमाऊं मंडल के 4 जिलों में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है. इन जिलों में नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर शामिल हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे