हल्द्वानी के कपड़े के शोरूम में लगी भीषण, भारी नुकसान-देखे-VIDEO

हल्द्वानी: शहर की ठंडी सड़क पर स्थित एक कपड़े के शोरूम में भीषण आग लग गई.आग लगते आसपास के क्षेत्र में हड़कंभ मच गया. स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी जहां मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया है. बताया जा रहा है कि शहर के ठंडी सड़क पर लेडीज कपड़े का शोरूम है. रविवार को शोरूम से धुआं निकलता देख आसपास के दुकानदारों में हड़कंप पहुंच गया.
बताया जा रहा है कि दुकान के ऊपरी तल पर गोल्ड लोन का बैंक भी था. फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
जानकारी के अनुसार, हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन शोरूम को भारी नुकसान पहुंचा है.आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है. बताया जा रहा कि आग के चलते लाखों रुपए का नुकसान हुआ है. स्थानीय पुलिस और फायर विभाग द्वारा जांच की जा रही है. अग्निशमन विभाग के अनुसार प्रथम दृश्या शॉर्ट सर्किट हो सकता है. पूरे मामले की जांच की जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें और धुआं देख आसपास के दुकानदारों और लोगों ने तुरंत आपातकालीन सेवाओं को सूचना दी जिससे समय रहते राहत कार्य शुरू हो सका.प्रशासन ने नुकसान का आंकलन करने और आग के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,