नेशनल हाईवे पर आया हाथियों का झुंड देखें (VIDEO)

तराई पूर्वी वन प्रभाग के सीमांत क्षेत्र खटीमा से टनकपुर को जाने वाली नेशनल हाईवे 125 पर इन दिनों हाथियों का आतंक बना हुआ है, हाथियों का झुंड शाम ढलते ही जंगल से निकल आबादी के क्षेत्र में आ रहे हैं ऐसे में सोशल मीडिया में एक हाथियों का झुंड का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें भारी संख्या में हाथी और उसके बच्चे हाईवे पर चहल कदमी कर रहे हैं यहां तक कि आने जाने वाले लोग हाथियों को वीडियो भी बना रहे हैं।
हाथियों का वीडियो एनएच 125 पर स्थित बनखंडी शिव मंदिर में दिखाई दे रहे हैं और वन विभाग कर्मियों द्वारा उन्हें खदेड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि हाथियों का वीडियो पूर्णागिरि धाम जाने वाले श्रद्धालुओं ने बनाया है जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी भी तीर्थ यात्री को हाथियों ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाथियों के मूवमेंट पर नजर रखा जा रहा है साथ ही लोगों से अपील की जा रही है कि जंगली जानवरों से सतर्क रहें।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे