उत्तराखंड:सलीम बना सतीश ! पुलिस भी जानकार हो गई हैरान,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में ढोंगी बाबाओं के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन कालनेमि के तहत लगातार ढोंगी बाबा सामने आ रहे हैं कुछ विशेष समुदाय के लोग अपने धर्म और नाम को बदलकर बाबा के भेष में घूम रहे हैं हरिद्वार जनपद के रुड़की पुलिस ने एक और फर्जी बाबा को गिरफ्तार किया है। मामला झबरेड़ा थाना क्षेत्र का है…जहां एक व्यक्ति गांव-गांव जाकर खुद को सतीश बताकर भीख मांग रहा था।

Ad

ग्रामीणों को उस पर शक हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी इकबालपुर उप निरीक्षक नितिन बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को पकड़कर थाने लाए। पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ – पकड़ा गया बाबा असल में सलीम पुत्र हनीफ निकला, जो रायसी लक्सर का रहने वाला है और फिलहाल झबरेड़ा कस्बे में रह रहा था।

पुलिस ने फौरन सलीम के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालानी कार्रवाई की। वहीं एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश पर जिले में ऑपरेशन कालनेमि के तहत लगातार फर्जी साधुओं, बाबाओं और संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि लोग ठगी और धोखे का शिकार न हों।

प्रदेश में लगातार चल रही इस मुहिम से लोगों ने भी राहत की सांस ली है, क्योंकि फर्जी बाबाओं के जाल में कई मासूम लोग फंस जाते हैं। पुलिस का कहना है कि यह अभियान बिना रुके आगे भी चलता रहेगा।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें