लुटेरी दुल्हन: शादी के 5 दिन बाद दुल्हन जेवर नगदी लेकर फरार,मंदिर में हुई थी शादी
शादी के 5 दिन बाद ही दुल्हन लाखों रुपए के गहने लेकर फरार हो गई। रात में आंख खुली तो पति ने बिस्तर से पत्नी को गायब पाया।इसके बाद खोजबीन की गई लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित पति ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मामला बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र निवासी युवक की शादी फरीदाबाद निवासी एक युवती के साथ हुई थी। आरोप है कि अहमदगढ़ थाना क्षेत्र निवासी बिचौलिया ने शादी कराने की एवज में पीड़ित से एक लाख बीस हजार रुपए भी लिए थे।
जहांगीराबाद स्थित एक मंदिर में विवाह संपन्न किया गया। शादी के 5 दिन बाद ही दुल्हन रात में सोने का मंगलसूत्र पायल कुंडल लौंग और अन्य गहने लेकर फरार हो गई। देर रात पति की आंख खुली तो पत्नी को बिस्तर से गायब पाया। इसके बाद उसने घर के परिजनों को जानकारी दी। मामले की जानकारी लगने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन लुटेरी दुल्हन का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोट – पीड़ित पति ने तहरीर दी है, जिसके अनुसार गुमशुदगी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



12 साल के बालक को मगरमच्छ जिंदा खा गया, जबड़े में दबाया, उछाला और लील गया; वीडियो देख रोंगटे हो जाएंगे खड़े -VIDEO
उत्तराखंड खनन विभाग की अनूठी पहल: 22 हेक्टेयर वन भूमि में बनेगा ‘संजीवनी वन’, हर साल 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य
हरेला पर्व पर संकल्प: भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय लगाएगा 51 हजार पौधे, निदेशक राजपाल लेघा ने किया ‘एक वृक्ष माँ के नाम’ करने का आह्वान
बीएसएफ जवान ने की शादीशुदा प्रेमिका की हत्या: पत्नी को लोकेशन भेज खुद भी खाया जहर, अस्पताल में भर्ती