हल्द्वानी में रिश्ते हुए तार- तार,चचेरे भाई ने 7 वर्षीय बहन के साथ किया दुष्कर्म

हल्द्वानी: शहर के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां 17 वर्षीय एक किशोर ने 7 वर्षीय अपनी चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी किशोर को हिरासत में लेते हुए किशोर न्यायालय बोर्ड में पेश किया है.
जानकारी के अनुसार बीते चार रोज पहले घटना के समय 7 वर्षीय पीड़िता घर पर अकेली थी पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर करवाई किया है.
पुलिस के मुताबिक बनभूलपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाले 17 वर्षीय आरोपी 7 वर्षीय पीड़िता के पड़ोस में रहता है जो चचेरा भाई है बताया जाता है कि रविवार को पीड़िता के परिवार के लोग कहीं गए हुए थे, और वह घर पर अकेली थी तभी मौका पाकर चचेरा भाई उसके घर में घुस गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. परिवार जब घर पहुंचा तो पीड़िता घबराई और डरी हुई थी. पीड़िता से परिवार ने जब उससे पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई. जिसके बाद पीड़िता का पिता शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और पीड़िता का मेडिकल कराया. पुलिस ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है पुलिस ने बताया कि वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में 17 साल के एक किशोर ने रिश्ते की चचेरी बहन से अकेले देख घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम जान दिया है. आरोपी को किशोर न्यायालय बोर्ड में पेश किया गया है जहां आगे की कार्रवाई न्यायालय द्वारा की जानी है.
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे
रिश्ते हुए शर्मसार!भाई पर रेप का आरोप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा,