13 लाख रुपए के गांजा भारी मात्रा नकदी के साथ रामनगर निवासी आरोपी गिरफ्तार

आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत चल रही वाहन चैकिंग के दौरान अल्मोड़ा जनपद की थाना भतरोंजखान द्वारा आज दिनांक 19.01.2022 को थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीश अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चैकिग के दौरान चौकी तिराहा भिकियासैण में वाहन संख्या- UK19-TA-0596 ईको बैन को चैक किये जाने पर वाहन चला रहे व्यक्ति के कब्जे से 03 प्लास्टिक के कट्टों एवं 01 साड़ी के कट्टे एवं 02 बैगों में कुल 80.50 किलोग्राम गांजा परिवहन करते हुये बरामद किया गया तथा बालम सिंह रावत को गिरफ्तार कर थाना भतरौजखान में FIR N0- 04/2022 धारा 08/20/60 NDPS Act अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
नशा परिवहन में प्रयुक्त वाहन को सीज की कार्यवाही की गयी। उक्त व्यक्ति गांजा पौड़ी गढ़वाल के देहात से खरीदकर रामनगर बेचने हेतु ले जा रहा था। विक्रेता एवं खरीददार की भूमिका की जांच की जा रही है। चैकिंग अभियान जारी है।
अभियुक्तगण-
1- बालम सिंह रावत पुत्र बख्तावर सिंह, उम्र 44 वर्ष निवासी ग्राम रणथमल, तहसील मौलेखाल जिला अल्मोड़ा हाल निवासी हाल- सक्खनपुर, पो0- पीरूमदारा, थाना रामनगर, जिला नैनीताल।
बरामदगी – कुल 80.50 किलोग्राम गांजा
कीमत- 12,07500/- रूपये
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



बिग ब्रेकिंग
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO