रामनगर पुलिस ने भारी मात्रा गांजे के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

रामनगर :पुलिस ने सावल्दे क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 4 किलो 334 ग्राम गांजे बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की है
पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक सावल्दे से बड़ी मात्रा में गांजा ला रहा है। इस दौरान पुलिस की टीम ने आरोपी को धर दबोचा सूचना पर एसआई हरेंद्र नेगी टीम गठित पूछताछ में बताया कि युवक ने बताया कि उसका नाम मनोज सिंह नेगी है जो काशीपुर लक्ष्मीपुर पट्टी का रहने वाला है। एसआई नेगी ने बताया कि आरोपी गांजे को रामनगर में बेचने की फिराक में था आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें