रामनगर: आपदा पीड़ितों की हर संभव की जाएगी मदद: राकेश नैनवाल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

रामनगर- पिछले दिनों आई भयंकर बरसात से रामनगर क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है लिहाजा नवनियुक्त मंडी अध्यक्ष राकेश नैनवाल ने प्रभावित इलाकों का ताबड़तोड़ दौरा शुरू कर दिया है साथ ही सरकार के स्तर पर हर संभव मदद कराने का प्रयास किया जा रहा है इसी क्रम में आज बाढ़ प्रभावित चुकुम गांव का दौरा मंडी अध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा राकेश नैनवाल ने किया।

राफ्ट द्वारा नदी को पार कर अपने साथियों के साथ पहुंचकर डोर टू डोर दौरा कर लोगों की समस्या को सुना साथ ही बाढ़ से गांव को हुए नुकसान का जायजा लिया।साथ ही राजस्व निरीक्षक तारा चन्द्र घिल्डियाल ,आशुतोष व गोपाल बोरा के द्वरा बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल राहत राशि रु 3800 के 50 परिवारों को चैक वितरित किये।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हाईवे पर हाथियों का आतंक: हाथियों के झुंड ने रोका रास्ता-VIDEO

साथ ही सरकार के द्वरा दिया गया राशन भी वितरित किया।राकेश नैनवाल ने ग्रामीणों से कहा कि उनके इस दुख की घड़ी में वो और उनकी सरकार खड़ी है माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया जाएगा।किसी भी प्रकार से राशन व अन्य सामान की दिक्क्क्त नहीं होने दी जाएगी।गांव को काफी नुकसान पहुंचा है,25 मकान बह चुके हैं साथ ही 60 परिवार प्रभावित हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO

ग्रामीण जंगल मे रहने को मजबूर हैं।साथ मे इकबाल हुसैन,लक्ष्मण रावत जी,मोहन नेगी,ग्राम प्रधान जसी राम जी,क्षेत्र पंचायत प्रतिनिधि जगदीश छिमवाल जी,राफ्ट टीम मनोहर जी ,संजय छिमवाल जी,देवेंद्र कुमार,विवेक कांडपाल जी मौजूद रहे।।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें