भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत संग्रहालय की बेशकीमती धरोहरें देहरादून से वापस पहुँची अल्मोड़ा

अल्मोड़ा की सांस्कृतिक धरोहर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पंडित गोविंद बल्लभ पंत राजकीय संग्रहालय की पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व की कलाकृतियाँ वापस अल्मोड़ा पहुंच चुकी हैं। ये कलाकृतियाँ पिछले साल जुलाई 2023 में “निनाद” प्रदर्शनी के लिए देहरादून स्थित हिमालयन सांस्कृतिक कला केंद्र, गढ़ी कैंट भेजी गई थीं।पिछले एक साल के दौरान इन कलाकृतियों को देहरादून में प्रदर्शित किया गया, जिससे कुमाऊँ की संस्कृति, इतिहास और पुरातत्व के बारे में लोगों को बेहतर जानकारी मिली। इस प्रदर्शनी को न सिर्फ स्थानीय लोगों ने सराहा, बल्कि देश-विदेश से आए पर्यटकों ने भी इसे खूब पसंद किया।
पण्डित गोविंद बल्लभ पन्त राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा की मूल प्रदर्शित कलाकृतियों की फिजिकल एवं सॉल्वेंट क्लीनिंग, क्रोमेटिक इंटीग्रेशन और अनुकृति निर्माण कर सभी कलाकृतियां मूल रूप में संग्रहालय अल्मोड़ा को वापस कर दी गई है।
इन सभी कलाकृतियों की पैकिंग म्यूजियम एवं कंजर्वेशन विशेषज्ञों की देखरेख में की गई। तत्पश्चात आज हिमालयन सांस्कृतिक केन्द्र देहरादून से इन कलाकृतियों को विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सशस्त्र बल के साथ पण्डित गोविंद बल्लभ पन्त राजकीय संग्रहालय अल्मोड़ा लाया गया। प्रभारी निदेशक चौहान ने बताया कि निर्माणाधीन मल्ला महल संग्रहालय तैयार होने पर इन कृतियों को प्रदर्शित किया जायेगा। इस दौरान संग्रहालय की अन्य कलाकृतियों का भी अनुरक्षण एवं जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर रहेगा। इस संपूर्ण कार्य का समन्वय जनमेजय तिवारी द्वारा किया गया। इस कार्य में शिवराज सिंह बिष्ट, रविन्द्र सिंह बिष्ट, दीपक कुमार, जोगा राम, पूरन सिंह, भारत वाल्मिकी आदि शामिल रहे।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सड़क पर तड़पते युवक पर फिर चढ़ा दी गाड़ी; CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर-देखे-VIDEO
शैमफोर्ड स्कूल का भव्य वार्षिकोत्सव: ‘एलिजियम 4.0’ में दिखा भारतीय संस्कृति और सिनेमा का अनूठा संगम
हल्द्वानी: कल होगा धामी सरकार का बुलडोजर एक्शन, 14 सेक्टर में गरजेंगी 14 जेसीबी,15 हेक्टेयर वन क्षेत्र से हटेगा अतिक्रमण
हल्द्वानी ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का धमाकेदार आगाज: 36 घंटे के हैकाथॉन और रोबोटिक्स वर्कशॉप में 700 छात्रों ने दिखाया हुनर
पिथौरागढ़ में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, एक युवक की मौत सेना के दो जवान घायल,- दर्दनाक CCTV आया सामने-VIDEO