पुलिस की तत्परता से बची जान, कर्ज में डूबा व्यक्ति जंगल में करने गया था आत्महत्या, लोकेशन ट्रैक कर पुलिस ने बचाई जान (VIDEO)

ऋषिकेश: पुलिस की सतर्कता ने आज एक व्यक्ति को मौत के मुंह से निकाल लिया, आज भुवनचंद पुजारी थानाध्यक्ष रायवाला द्वारा शिशुपाल सिंह राणा थानाध्यक्ष रानीपोखरी को समय लगभग 12:00 बजे फोन के जरिये सूचना दी गयी कि प्रतीतनगर निवासी एक व्यक्ति अपने घर से बिना बताए कही चले गया है और जानकारी मिली है कि वह काफी कर्जे में है और आत्महत्या कर सकता है, जिसका लोकेशन अभी रानीपोखरी से नरेंद्र नगर को जाने वाली सड़क पर जंगल में आ रहा है।
गंभीरता को देखते हुए तत्काल उक्त व्यक्ति के नंबर की लोकेशन सर्च की गई उस वक्त की लोकेशन रानीपोखरी से नरेंद्र नगर जाने वाले रास्ते के जंगल की मिली जिसके बाद लोकेशन रानीपोखरी थाना अध्यक्ष के साथ शेयर की गई। लोकेशन थानाध्यक्ष रायवाला द्वारा थानाध्यक्ष रानीपोखरी को भेजा गया, लोकेशन रानीपोखरी से नरेंद्र नगर को जाने वाली सड़क पर जनपद टिहरी में आ रहा था लेकिन फिर भी थानाध्यक्ष रानीपोखरी द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त लोकेशन पर तत्काल चीता मोबाइल को भेजा और स्वयं भी उक्त लोकेशन पर पहुंचे तो चीता मोबाइल द्वारा उक्त लोकेशन पर पहुंच कर पाया कि उक्त व्यक्ति मनिक्षा मंदिर से आगे जंगल में एक पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगाने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए रोका गया तथा समझा- बुझाकर पेड़ से उतारकर परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि कर्ज काफी परेशान था जिसके चलते वह आत्महत्या करने जा रहा था। युवक एक कंपनी में काम करता था।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे