हल्द्वानी के इस हिस्ट्रीशीट के खिलाफ अब पुलिस की होगी बड़ी कार्रवाई,

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी:ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला कर कार्रवाई कर रही है. पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ हिस्ट्रीशीटर और उसकी संपत्ति की जप्ती की भी कार्रवाई कर रही है.
इसी के तहत बनभूलपुरा पुलिस हल्द्वानी शहर के एक नशा तस्कर के खिलाफ हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई के साथ-साथ उसकी संपत्ति जप्त करने की भी कार्रवाई करने जा रही है. एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं है.

Ad

नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी पिछले दिनों विभागीय कार्रवाई की गई है. ऐसे में अब नशा तस्करों की संपत्ति जप्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.उन्होंने बताया कि बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी नशा तस्कर रंजना के ऊपर पिछले दिनों बनभूलपुरा थाना पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटर की कार्रवाई की गई थी जहां पूरे मामले की जांच कराई गई जहां पाया गया कि हिस्ट्रीशीटर नशे के कारोबार से अवैध रूप से भारी संपत्ति अर्जित किया है. संपत्ति को अपने और अपने परिवार के नाम किया है.

तहसील हल्द्वानी क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर रंजना सोनकर द्वारा अवैध रूप से भारी संपत्ति अर्जित की गई है जहां जांच में सामने आया है कि उसके पास 367.36 वर्ग मीटर भूमि ( जिसकी कुल कीमत लगभग 30.21 लाख रुपये है) तथा एक डिलीवरी वैन क़ीमत 14,0000 रु, TVS मोटर साइकिल क़ीमत 70,000 रु अर्जित कुल संपत्ति क़ीमत 32.31 लाख रुपए का आंकलन किया गया है.अवैध रुप से अर्जित सम्पत्ति को कुर्क करने के लिए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है. जिलाधिकारी से संपत्ति कुर्की की आदेश मिलते ही हिस्ट्रीशीटर रंजना सोनकर की संपत्ति कुर्क की जाएगी.
एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि रंजना सोनकर गैंग चलाकर अवैध नशा कारोबार करता है रंजन और गैंग सदस्यों के विरुद्ध उत्तराखंड में एनडीपीएस एक्ट के खिलाफ तीन से अधिक मुकदमे दर्ज है।

Advertisements
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें