पिथौरागढ़ के मयंक ने बढाया प्रदेश का मान, मशहूर संगीतकार और फिल्म निर्देशक के साथ काम करने का मिला मौका

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के युवा हर क्षेत्र में देश विदेश में नाम रोशन कर रहा है इसी के तहत उत्तराखंड के दूरस्थ क्षेत्र पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय के निकट दौला गांव निवासी मयंक कापड़ी ने मशहूर संगीतकार एआर रहमान के निर्देशन में बॉलीवुड फिल्म ‘हीरोपंती – 2’ में गाना गा कर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। ‘हीरोपंती – 2’ में मयंक ने ‘मौका परस्त’ नामक गाना अमेरिका के ‘थौट्स फॉर नाउ’ नामक रैपर के साथ मिलकर गाया है। ‘हीरोपंती – 2’ साजिद नाडियाडवाला प्रोडक्शन के बैनर तले बनी मशहूर अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री तारा सुतारिया की काफी बहुप्रतीक्षित फिल्म है।
मयंक इससे पूर्व भी एआर रहमान के साथ मिलकर कई फिल्मों में अपने विशिष्ट संगीत की छाप छोड़ चुके हैं। मयंक के पिता जगदीश कापड़ी सुभाष चौक में कपड़े की दुकान चलाने हैं, माता इंदिरा कापड़ी राजकीय स्कूल में शिक्षिका हैं। मयंक की इस उपलब्धि पर जिले के संगीत प्रेमियों और अभिनय क्षेत्र से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त की है। मयंक के इस उपलब्धि से पिथौरागढ़ के साथ-साथ प्रदेश के संगीत प्रेमियों में काफी उत्साह है।
अपने मोबाइल पर प्रगति टीवी से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करें -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
👉 अपने क्षेत्र की खबरों के लिए 8266010911 व्हाट्सएप नंबर को अपने ग्रुप में जोड़ें



ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, हल्द्वानी में धूमधाम से मनाया गया ‘गरबा फेस्ट’
खटीमा डिग्री कॉलेज में सजीं ‘विकसित भारत’ की रंगोलियां: विद्यार्थियों ने उकेरी 2047 के भारत की तस्वीर, विजेताओं को मिले पुरस्कार
उत्तराखंड: बच्चों से छेड़छाड़ का आरोप, आरोपी का मुँह किया काला, टायर में बांधकर घुमाया-VIDEO
नैनीताल के कोसी नदी में डूबे 17 साल के छात्र का तीसरे दिन मिला शव,परिवार में मचा कोहराम-VIDEO
हल्द्वानी-लालकुआं हाईवे फिर हुई लाल:अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, 4 दिन में 4 जिंदगियां लील चुका है हाईवे